विभिन्न देशों के साथ भारतीय सीमाएँ
जिस तरह हमें अपने आस-पड़ोस का पूरा पता होता है। हमारे पड़ोस में कौन सा पड़ोसी कैसा है। किस पड़ोसी कि हमारा के साथ हमारे कैसे संबंध है ठीक उसी प्रकार हमें अपने देश के पड़ोसी देशों के बारे में भी पता होना चाहिए कि हमारा पड़ोसी कौन है? हमारे अपने पड़ोसी के साथ किस तरह के संबंध है? जैसे किस तरह के विवाद हैं?और किस तरह की संधियाँ है? हम अपने पड़ोसी देशों के साथ कितनी सीमा रेखा साझा करते हैं? आज इस पोस्ट में हम इस प्रकार के कई प्रश्नों के उत्तर देंगे।भारत किन-किन देशों के साथ अपनी सीमाएं सांझा करता है। (Indian Borders With Different Countries) भारत अपनी सीमाएं 7 देशों के साथ सांझा करता है।
विभिन्न देशों के साथ भारतीय सीमाएँ
1. भारत और बांग्लादेश सीमा :- बांग्लादेश के साथ भारत के त्रिपुरा, असम, मेघालय, मिजोरम, और, पश्चिम बंगाल राज्यों की सीमाएं जुड़ी है। भारत और बांग्लादेश के बीच में खींची गई लाइन को रेडक्लिफ लाइन कहते हैं। जो 4096.7 किलोमीटर है। यह भारत का किसी देश के साथ सबसे लंबा बॉर्डर है।2. भारत और चीन सीमा :-
भारत चीन के साथ 3488 किलोमीटर बॉर्डर साझा करता है जो दूसरा सबसे लंबा बॉर्डर है भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,सिक्किम, और अरुणाचल प्रदेश चीन के साथ सटे हुए हैं भारत और चीन के बीच के बॉर्डर को मैकमोहन लाइन कहते हैं।3.भारत और पाकिस्तान सीमा :-
1947 में भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बनाया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच की बॉर्डर की लंबाई 3323 किलोमीटर है इस लाइन को रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है भारत से हमारे जम्मू कश्मीर, पंजाब, और गुजरात राज्यों की सीमाएं लगती है।4. भारत और नेपाल सीमा :-
भारत भारत नेपाल बॉर्डर की लंबाई 1751 किलोमीटर है। भारत के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, और पश्चिम बंगाल राज्य लगे हुए हैं ।5. भारत और म्यानमार (बर्मा) सीमा:-
भारत और म्यानमार (बर्मा) के बीच में बॉर्डर की कुल लंबाई 1643 किलोमीटर है । भारत के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर राज्य अपनी सीमाएं म्यानमार के साथ सांझा करते हैं। भारत और म्यानमार के बीच के बॉर्डर को इंडिया-म्यानमार बैरियर भी कहा जाता है।6.भारत और भूटान सीमा:-
भूटान भारत का एक छोटा सा पड़ोसी देश है। जो 699 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा भारत के साथ साझा करता है। भूटान से भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, और असम राज्य की सीमा रेखा गुजरती है।7. भारत और अफगानिस्तान:-
भारत और अफगानिस्तान आपस में सबसे कम बॉर्डर सांझा करते हैं। जिसकी लंबाई 106 किलोमीटर है। इस बॉर्डर को डूरण्ड लाइन कहा जाता है यह बॉर्डर भारत के जम्मू कश्मीर से लगता है जो पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र है।![]() |
विभिन्न देशों के साथ भारतीय सीमाएँ |
भारत और पाकिस्तान (3,332 किलोमीटर)
पंजाब--425राजस्थान--1170
गुजरात--506जम्मू और कश्मीर--1222
भारत और चीन (3,488.35 किलोमीटर)
सिक्किम--220.35जम्मू और कश्मीर--1597
उत्तराखंड--345
अरुणाचल प्रदेश--1126
हिमाचल प्रदेश--200
भारत और नेपाल (1748.5 किलोमीटर)
उत्तर प्रदेश--651उत्तराखंड--303
पश्चिम बंगाल--96
बिहार--601
सिक्किम--97.8
भारत और भूटान (699 किलोमीटर)
पश्चिम बंगाल-- 183सिक्किम-- 32असम--267
अरुणाचल प्रदेश-- 217
भारत और म्यांमार (1643 किलोमीटर)
मणिपुर--398अरुणाचल प्रदेश--520
नगालैंड--215
मिजोरम--510
भारत और बांग्लादेश (4,096.7 किलोमीटर)
मेघालय-- 443असम-- 263
त्रिपुरा-- 856
मिजोरम-- 318
बंगाल-- 2216.7
0 Comments
Please do not Comment any Spam Content.